News
ईरान-इजरायल और अमेरिका युद्ध का टूरिज्म पर असर, दुबई की जगह पर्यटकों के बीच बढ़ी सिंगापुर-कंबोडिया घूमने की मांग
Published:
01 Apr 2026 08:26 AM
|
Views:
71
जागरण संवाददाता, लखनऊ। हर साल अप्रैल से जून तक दुबई के मनोरम स्थलों की सैर विदेश जाने वाले पर्यटकों की पहली पसंद थी। ईरान-इजरायल व अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध के कारण अबकी गर्मी की छुट्टी बिताने के लिए पर्यटकों की पसंद में बदलाव आया है। लखनऊ से सिंगापुर, कंबोडिया, वियतनाम उन तीन शीर्ष देशों में शामिल हो गए हैं जहां की सैर के लिए अगले तीन महीनों तक वीजा प्रक्रिया सबसे अधिक पूरी की गई है।
वर्ष 2025 तक प्रति वर्ष सत्तर से अस्सी लाख पर्यटक केवल घूमने के लिए संयुक्त अरब अमीरात गए थे। इसमें से 25 लाख यात्रियों ने दुबई की सैर की थी। उत्तर प्रदेश से लगभग पांच लाख पर्यटक दुबई घूमने गए जिसमें सबसे अधिक 90 प्रतिशत यात्रियों ने चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। अब जबकि दुबई पर ईरान के हमले के बाद वहां जाने वाली उड़ानें निरस्त हो गई हैं और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पर्यटकों ने अपना मूड बदला है।